UPI NEW Rules: 15 अगस्त 2025 यानी आज से यूपीआई के नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। ₹25000 से अधिक का भुगतान करने पर अब अतिरिक्त शुल्क चार्ज किया जाएगा। देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने अपने ग्राहकों के इमीडिएट पेमेंट सर्विस ट्रांजैक्शन चार्ज में बदलाव किए हैं। इस बदलाव के बाद नई दरें आज से लागू हो जाएगी।
बैंक ने साफ किया है कि नए नियमों के तहत ऑनलाइन और ब्रांच चैनल पर अलग-अलग चार्ज लगाए जाएंगे। ₹25000 या उच्च छोटे कोई भी ऑनलाइन लेनदेन पर अभी राहत बरकरार रहेगी लेकिन अगर उससे अधिक कोई लेनदेन करता है तो उन्हें अतिरिक्त शुल्क देना होगा। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर कितना शुल्क लगेगा चलिए जानते हैं:
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन शुल्क
ऑनलाइन ₹25000 तक ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। 25000 से ₹100000 तक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर ₹2 प्लस जीएसटी शुल्क लगेगा। एक लाख से 2 लाख की ट्रांजैक्शन पर ₹6 प्लस जीएसटी चार्ज लगेगा। 2 लाख से 5 लाख तक के ट्रांजैक्शन के लिए ₹10 प्लस जीएसटी चार्ज लगेगा 5 लाख से अधिक ट्रांजैक्शन के लिए ₹20 प्लस जीएसटी चार्ज लगेगा।
ब्रांच के माध्यम से ट्रांजैक्शन शुल्क
ब्रांच जाकर अगर कोई ₹10000 तक की ट्रांजैक्शन करता है तो उसे ₹2 शुल्क लगेगा। 10000 से ₹25000 तक ट्रांजैक्शन करता है तो उसे भी ₹2 शुल्क लगेगा। 25000 से 1 लाख रुपए तक ट्रांजैक्शन के लिए ₹5 रुपए शुल्क चार्ज और 1 लाख से 2 लाख के लिए ₹15 शुल्क और दो लाख से 5 लख रुपए तक ₹20 शुल्क चार्ज लगेगा।